फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू कार्यर्क्ताओं ने समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर एक्सईएन को डेढ़ घंटे बंधक बना प्रदर्शन किया

भाकियू कार्यर्क्ताओं ने समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर एक्सईएन को डेढ़ घंटे बंधक बना प्रदर्शन किया

Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यर्क्ताओं ने समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर एक्सईएन को डेढ़ घंटे बंधक बना प्रदर्शन किया
भाकियू ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ ब्लॉक के भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में बिजली की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर धामपुर वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन अरुण कुमार का घेराव कर करीब डेढ़ घंटे तक अपने बीच में बंधक बनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तभी एक्सईएन को तभी मुक्त करेंगे।

भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली में धामपुर में एसई कार्यालय में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को एसई का घेराव करना था। हालांकि बाद में एक्सईएन अरुण कुमार को कार्यालय से बाहर बुलाकर उनके कार्यालय के बाहर बैठ गए। आरोप है कि उनके क्षेत्र के किसानों को पांच से सात घंटे बिजली मिल रही है। जबकि सरकार के 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश है। भिक्कावाला बिजलीघर की अभी पांच प्रतिशत बिजली की लाइन ही तैयार हो पाई है। जबकि निगम के अधिकारियों की ओर से भरोसा दिया गया था कि वह एक मार्च से पहले उनकी सभी लाइनों को तैयार कर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। किसानों को 50 किमी दूर धामपुर जाना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन से शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति करने, अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की। एक्सईएन की ओर से कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह के भीतर निदान का भरोसा मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने बंधन मुक्त किया। प्रदर्शनकारियों में मेजर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरवचन सिंह, रजविंदर सिंह, बस्सन सिंह, महेंद्र सिंह, प्यारा सिंह, सुखविंदर सिंह, अमन सिंह, टीकम सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, हरदेव सिंह, परम सिंह, विरसा सिंह, सतनाम सिंह आदि रहे। एक्सईएन का कहना है कि समस्याओं का निदान करने को एसडीओ और जेई दोनों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed