{"_id":"5c82ae35bdec22146b5eb15e","slug":"111552068149-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर हुई गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर हुई गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया
विज्ञापन
स्वयं अपनी प्रेरणा से आगे बढ़ें महिलाएं : सोनाली
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने और नारी उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन सोनाली पूनिया ने कहा कि महिलाएं स्वयं अपनी प्रेरणा से आगे बढे़ं।
जजी स्थित बार हॉल में संपन्न गोष्ठी में अपर सिविल जज सीनियर डिविजन सोनाली पूनिया ने महिलाओं को स्वयं अपनी प्रेरणा बनने और दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन अंकिता धामा ने महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि अब देश में महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होने लगा है। बिना अधिकारों की जानकारी के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। अधिकारों के साथ साथ उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, संचालन महासचिव नवदीप सिंह, राखी शर्मा ने किया। गोष्ठी को आनंद जंघाला, केडी सिंह, प्रमोद शर्मा, शबाना, साधना रस्तोगी, मनमीत, अफसाना, शाहिन, रुखसार, नासमिन आदि ने संबोधित किया। निपेंद्र सिंह, नीता सिंह, सविता, राखी, मंजू रानी, ममतेश चौहान, शाहिन, सुमैय्या, धीरज कुमारी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। प्राथमिक विद्यालय तैमूरपुर दीपा में आयोजित कार्यक्रम में लघुवाद न्यायाधीश वीके वासवानी ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, बेटियों की शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान रखने का आह्वान किया। प्राधिकरण के सचिव जज राकेश सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सभी को साथ आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संजू रानी, संचालन पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता मोहम्मद शारिक, अनुराग भटनागर, रोजी आदि ने विचार रखे। सुधीर कुमार, ग्राम विकास अधिकारी ढालगोपाल, महेंद्र सिंह, गुलशन जहां, धर्मवती, राजकुमार गुप्ता, राजपाल सिंह, रोशनी, रचना कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
हल्दौर। राष्ट्रीय महिला दिवस पर थाने में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली से आईं आसमां शेख और निरीक्षक अपराध ने महिलाओं व छात्राओं से आत्म निर्भर बनने का आह्वान किया। कहा कि छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार ही अपने कॅरियर को आगे बढ़ाएं। महिलाएं आज बहुत आगे निकल हो चुकी हैं। समाज हित में महिलाएं किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनने वाले ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र से ही आते हैं। इसलिए ग्रामीण और कस्बे आदि क्षेत्र की छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज में योगदान दें। निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह यादव ने कहा महिलाओं और छात्राओं को असामाजिक तत्वों से कोई भी समस्या आने पर 100 और 1090 हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। गोष्ठी के उपरांत थाना स्टाफ द्वारा स्कूली छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए कार्यालय की प्रक्रिया, हवालात, मैस, बैरक और आवास आदि दिखाए। गोष्ठी में एसआई अमित कुमार, मेघपाल सिंह, महेश शर्मा, कांस्टेबल पूजा रानी, प्रीति, कल्पना आदि शामिल रहे।
महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
नूरपुर/राजा का ताजपुर/नगीना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव मिर्जापुर ढीकली में केनरा बैंक की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैंक की कृषि विस्तारण अधिकारी पूनम मलिक ने कहा कि महिलाओं के उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में जाने से उनमें सुरक्षा की भावना पैदा हुई है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दीं। ओमलता, हेमलता, सुनीता, सुधा, मिथलेश, मधु, सुशीला आदि मौजूद रहे। वहीं, राजा का ताजपुर के आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में महिला मंगल दल के तत्वावधान में महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। उपप्रधानाचार्य स्वाति राजपूत, बबीता चौहान, सीमा देवी, गुरमीत कौर, अर्चना चौहान, विशाखा शर्मा, मानसी, कमलजीत नूर आदि ने संबोधित किया। नगीना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में नगर की दो महिलाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपना योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष नीता मित्तल के मंडी मौलगंज स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में साधना अग्रवाल, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रधानाचार्य सीके सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष नीता मित्तल, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रभा भटनागर, प्रीति अग्रवाल, छाया गुप्ता व प्रतिमा मित्तल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।