फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसान की आय

खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसान की आय

Mon, 25 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसान की आय
खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसान की आय
विज्ञापन

हल्दौर। पशुपालन विभाग की ओर से सीडी इंटर कॉलेज के मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो हजार से अधिक पशुओं की चिकित्सा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि खेती के साथ पशुपाल से किसानों की आय बढे़गी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह, डीएम सुजीत कुमार ने फीता काटकर किया। सांसद, भाजपा विधायक कमलेश सैनी, डीएम ने गाय का पूजन किया। सांसद ने कहा कि जिले के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की पहली किश्त भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेशनल हाईवे निर्माण योजना में उनके संसदीय क्षेत्र में करोड़ों की लागत से छह लेन हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालन को अब मुख्य व्यवसाय के साथ जोड़ना चाहिए। पशुपालन के साथ खेती करने से किसान की आय बढ़ेगी। किसान उन्नत नस्ल के पशु पालें। उन्होंने डीएम से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली बिजनौर, चांदपुर और बिलाई मिल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पशु पालकों और मत्स्य पालकों के किसानों की तरह से ही दो लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। किसी भी पशु पालक अथवा मत्स्य पालक को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में समस्या आती है तो वे किसी भी कार्य दिवस में उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। शिविर में डिजिटल प्रोजेक्टर पर डीडी किसान चैनल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों के अलावा उत्तर प्रदेश में लोगों को विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ के साथ ही देश के किसानों के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को भी दिखाया गया। क्षेत्र के करीब 36 गांवों के किसानों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। पशुओं में बांझपन, गलाघोंटू, मुंहपका, खुरपका आदि बीमारियों की जांच की गई। इस मौके पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, अपर निदेशक ग्रेट टू मंडल डॉ. राजेश मोहन, अपर निदेशक एसके द्विवेदी, एसडीएम बृजेश कुमार, मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. योगेंद्र पंवार, वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, डॉ. विनोद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर कृषि जेपी चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अवनीश कुमार, भाकियू प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह, हुकुम सिंह, बीडीओ सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed