{"_id":"5c1008bfbdec2241b7710757","slug":"111544554687-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी बरेली प्रेमप्रकाश ने साधे निशाने, अली अदनान बने शूटिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी बरेली प्रेमप्रकाश ने साधे निशाने, अली अदनान बने शूटिंग चैंपियनशिप
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुर दीपा। शाहपुर लाल शूटिंग रेंज पर जिला रायफल एसोसिएशन बिजनौर के तत्वाधान में आयोजित 40 वीं जिला एवं अंतर जिला शूटिंग प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एडीजी बरेली प्रेम प्रकाश ने निशाने साधे। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में अली अदनान को चैंपियनशिप दी गई।
शाहपुर लाल शूटिंग रेंज पर जिला रायफल एसोसिएशन बिजनौर के तत्वाधान में आयोजित 40 वीं जिला एवं अंतर जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीजी बरेली प्रेम प्रकाश ने निशाने साधे। एडीजी ने कहा कि बिजनौर के युवाओं का शूटिंग में रुझान बढ़ रहा है। भारी संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेना एक बढता कदम है। इस तरह की प्रतियोगिता में पुलिस हमेशा सहयोग करती रहेगी। पुलिस को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में शूटिंग करने कर कुछ नया सीखने का मौका मिलता है। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता हर वर्ष होनी चाहिए। यह शूटिंग रेंज यूपी का बेस्ट शूटिंग रेंज बने। इस जिले में उन्होंने देखा है कि यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ विशेषज्ञों द्वारा उन्हें तराशने की जरूरत है।
प्रतियोगिता में नेशनल शूटर अली अदनान ने जिला चैंपियनशिप पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग के प्रशासनिक मैच में डीएम ने रायफल से निशाने लगाकर प्रथम, एसपी उमेश कुमार ने द्वितीय तथा एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रायफल में नेहरु स्टेडियम के कोच सैयद सादिक अनीस ने प्रथम, अंश प्रताप ने द्वितीय, मुजफ्फरनगर के राकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अली अदनान प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय, करणवीर तृतीय स्थान पर रहे। 12 से 18 वर्ष के मैच में अक्षय प्रताप, असद, अरहम मिर्जा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। अमजद अहमद ने 22 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। जबकि महिला वर्ग में सहारा नाजिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डीएम अटल कुमार राय, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी देहात लक्ष्मीनिवास मिश्रा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बलजीत सिंह, कुंवर राणा प्रताप, इंद्रजीत सिंह, अली अदनान, नाजिश, खान जफर सुल्तान आदि मौजूद रहे।