फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गंगा में डूबे रोहित का शव मिला,परिजनों में मचा कोहराम

गंगा में डूबे रोहित का शव मिला,परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे रोहित का शव मिला,परिजनों में मचा कोहराम
बिजनौर। गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक रोहित का शव शनिवार को मिल गया है। गंगा बैराज घाट से करीब 20 मीटर की दूरी पर टापू के पास शव फंसा था। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी निवासी राजपाल का 18 साल का पुत्र रोहित शुक्रवार को साथी गौरव, राहुल, अमन दीपक के साथ गंगा बैराज पर स्नान करने के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक सभी साथियों ने पहले शराब पी और फिर गंगा में खेलते रहे। इसी दौरान रोहित व गौरव गंगा की धारा में आगे चले गए। गौरव डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए रोहित दौड़ा। गंगा में टापू के पास एक व्यक्ति ने अपनी चादर पकड़वाकर गौरव को तो बचा लिया पर रोहित चादर नहीं पकड़ पाया और डूब गया। मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाने के साथ बिजनौर पुलिस गोताखोरों की मदद से रोहित को तलाशती रही पर वह नही मिला। गंगा में जाल भी डाला गया पर कोई कामयाबी नहीं मिली। शनिवार की सुबह ही गोताखोर रोहित की तलाश में जुट गए। गंगा बैराज घाट से करीब 20 मीटर की दूरी पर टापू के पास रोहित का शव गंगा से मिल गया। जानसठ सीओ सोमेंद्र नेगी, मीरापुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह, एसओ रामराज राजेंद्र गिरी के अलावा हेड कांस्टेबल शैलेेंद्र चौधरी व अशोक कुमार ने गंगा में जाल डालकर गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


मां की बात मान लेता तो ये अनहोनी नहीं होती
रोहित को गंगा स्नान मेले में जाने से उसकी मां ने मना किया था। मां ने उसे खूब रोका पर रोहित ने मां की बात नहीं मानी और दोस्तों के साथ निकल गया। उसे क्या मालूम था कि वह अब घर सहीं सलामत लौटकर नहीं आएगा। गंगा पर दोस्तों संग उसने खूब मौज मस्ती की। इसके बाद नहाते समय गंगा में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed