{"_id":"5bf30c0ebdec22693c104742","slug":"111542654990-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे की पुलिया ध्वस्त होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे की पुलिया ध्वस्त होने से किसान परेशान
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिया ध्वस्त होने से किसान परेशान
रेहड़। ग्राम खैराबाद कासमपुरगढ़ी स्थित नहर की पुलिया की रेलिंग ध्वस्त होने से गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांववासियों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब पुलिया से वाहन लेकर गुजरने में परेशानी हो रही है। पुलिया की अप्रोच भी ध्वस्त हो चुकी है। किसानों खेतों से गन्ना भी नहीं निकाल पा रहे हैं। गांव के राजपाल, हरदीप, उदयराज, बृजेश, विनोद , गजेंद्र, सतपाल, रवि आदि पुलिया ठीक कराने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुरगढ़ी के पास भवानीपुर रजवाहे की पुलिया की रेलिंग पहले ही टूट चुकी है। उधर, एक्सईएन सिंचाई विभाग रामबाबू का कहना है कि एस्टिमेट बनाकर भेज दिए गए हैं। जल्द ही ध्वस्त पुलिया को निर्माण कराया जाएगा।