फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के पास साफ-सफाई रखें:डीएम

मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के पास साफ-सफाई रखें:डीएम

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के पास साफ-सफाई रखें:डीएम
अमरोहा। डीएम हेमंत कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अधिकारी जुट जाएं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थल की साफ सफाई रखा जाए। साथ ही शहर और गांव में सफाई व्यवस्था बेहतर हो। नालियों में पानी का ठहराव न हो। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

वह सोमवार को विकास भवन स्थित शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नोडल अधिकारियों को तमाम निर्देश दिया। कहा कि जिम्मेदार इलाके का स्थलीय निरीक्षण करें। सॉल़िड और लिक्विड कचरा के प्रबंधन के लिए क्या किया जा रहा है। इसके बारे में रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल के अलावा स्कूल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में गंदगी न रहे। इसके लिए अधिकारी सप्ताह में दो बार क्षेत्र में जरूर जाएं। सड़क के किनारे कूड़े के ढेर को हटवाएं। शहर और गांव साफ सुथरा दिखना चाहिए। जल जमाव स्थल पर चूने का छिड़काव कराएं। बच्चों का मल नाली में बहाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान सीडीओ दिनेश कुमार, डीडीओ विक्रम सिंह, डीपीआरओ विमल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय का प्रयोग करें, जागरूक करें सचिव
अमरोहा। ऐसा परिवार जिसके पास शौचालय नहीं है। उनका पात्रता तय कर शौचालय बनवाएं। कोई भी पात्र छूटना नहीं चाहिए। डीएम हेमंत कुमार ने कहा कि ऐसे परिवार वालों का चिह्नांकन करें, जिनके पास शौचालय है, लेकिन वह लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाएं कि शौचालय का प्रयोग करें। इससे बीमारियों से छुटकारा मिलता है। ग्राम पंचायत अधिकारी और सचिव रैली निकाल कर जागरूक करें। ताकि खुले में शौच की प्रवृत्ति से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed