फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बेटी ै तो कल है-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

बेटी ै तो कल है-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Fri, 16 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेटी ै तो कल है-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
बचाने और पढ़ाने का संदेश देकर बेटियां बनाएंगी बेटियों का कल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिम्मेदारी किशोरियों को दी जाएगी। सबसे कम लिंगानुपात वाले गांव में किशोरी क्लब का गठन किया जाएगा। ये क्लब घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं व उनकी सास को बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने का संदेश देंगी। सबसे कम लिंगानुपात वाली 20 ग्राम पंचायतों के चयन का कार्य शुरू हो गया है।
बेटी के बिना समाज का कोई अस्तित्व नहीं है। इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। यह संदेश देने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को माध्यम बनाया गया है। जिले में सबसे कम लिंगानुपात वाली 20 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर इनके अधीन गांवों में किशोरी क्लब गठित होंगे, जिनमें गांव की किशोरियों को ही शामिल किया जाएगा। जो डोर टू डोर जाकर बेटियों को जन्म देने के लिए परिवारों को प्रेरित करेंगी। ऐसे परिवारों पर फोकस रहेगा, जिनमें नवविवाहित जोड़े हैं या फिर कोई महिला गर्भवती है। इन किशोरियों को ढोलक भी दी जाएगी। इन गांवों के किसी परिवार में बेटी होगी तो ये क्लब वहां उत्सव मनाएंगे और मंगल गीत गाएंगे।
विज्ञापन

------
1000 बेटों पर 917 बेटियां
बिजनौर जिले में एक हजार बेटों की तुलना में बेटियों का अनुपात 917 है। इनमे से भी 117 बेटी पांच साल तक होते होते मर जाती हैं। अभियान में बेटियों को जिमाने के साथ साथ जिवाने का संकल्प दिलाया जाएगा। सती प्रथा व बाल विवाह जैसी क्रुप्रथाओं को केवल जागरूकता से ही खत्म किया गया। अभियान से संबंधित स्टीकर सभी वाहनों पर लगाए जाएंगे। जिन परिवारों में कोई महिला गर्भवती थी, लेकिन उसे बच्चा नहीं हुआ, ऐसे परिवारों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किशोरी पता करेंगी कि किन कारणों से बच्चा नहीं हुआ। अगर कन्या भ्रूण हत्या की गई है तो इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ब्लॉक पुरुष महिला अनुपात
नजीबाबाद 180610 164680 911
किरतपुर 91787 83978 911
देवमल 136295 122387 897
हल्दौर 120486 108316 898
कोतवाली 186909 174921 935
अफजलगढ़ 123199 113265 919
नहटौर 101888 94819 930
अल्लैहपुर 120861 111786 924
बूढ़नपुर 95117 86972 913
जलीलपुर 131322 119643 911
नूरपुर 150050 138367 922
जिले का कुल लिंगानुपात 917
------
बेटी ईश्वर का वरदान है। बेटी के बिना कोई समाज नहीं है। जिलेवासी बेटियों के जन्म को ईश्वर का आशीर्वाद मानकर स्वीकार करें। बेटियों को बचाने और पढ़ाने में सभी सहयोग दें। बेटी बचाने के अभियान में हर परिवार को जोड़ा जाएगा।
-संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed