फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार व छोटा हाथी की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

कार व छोटा हाथी की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कार व छोटा हाथी की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल
vivek vihar accident - फोटो : अमर उजाला
मंडावर। कार और छोटा हाथी वाहन की भिड़ंत में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि छोटा हाथी वाहन चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी ।
विज्ञापन


मेरठ जनपद के दौराला निवासी अभिनव कुमार (31 वर्ष) कार से नांगल सोती स्थित अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव लायकुपरी के भट्टे के पास सामने से आते छोटा हाथी वाहन और कार आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों में चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में अभिनव की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायलों को बामुश्किल वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छोटा हाथी वाहन में बिजनौर के सर्वोदय कॉलोनी निवासी रिंकू, हर्ष, कुटिया कॉलोनी निवासी संजय कुमार, चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी मोनू वर्मा, मोहल्ला बाजा बजरिया निवासी आशीष कुमार सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी लोग क्षेत्र के गांव दयालवाला से दुर्गा जागरण कर लौट रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छोटा हाथी वाहन चालक संजय को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हर्ष को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार रिंकू, मोनू, आशीष की तबियत में सुधार है। दरोगा सुभाष तोमर के अनुसार अभिनव की जेब से मिले लाइसेंस और मोबाइल से उसकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed