{"_id":"5bafc96f867a557fe1122758","slug":"111538247023-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर बेरीसाल में किसानों का धरना छठे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर बेरीसाल में किसानों का धरना छठे दिन भी जारी
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक। गांव रायपुर बेरीसाल में अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आजाद किसान यूनियन की ओर से दिया जा रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। कई किसानों को वायरल होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी नही पहुंचा और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने किसानों की सुध ली। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
गांव रायपुर बेरीसाल में सड़क के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए आकियू की ओर से छह दिन से धरना दिया जा रहा है। कई किसान वायरल की चपेट में हैं। लगातार किसानों की हालत बिगड़ती ही जा रही है। मगर, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि छह दिन होने के बाद भी क्षेत्रीय सांसद, विधायक की ओर से किसानों को अनदेखा किया जा रहा है। किसी जनप्रतिनिधि ने इनकी सुध नहीं ली। शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों की ओर से किसानों के साथ बेरुखी आंदोलन को और उग्र करने का काम कर रही है। आकियू एक अक्टूबर को चंदक हरिद्वार मार्ग जाम करने की घोषणा कर चुकी है। धरना स्थल पर ओमपाल, चुन्नू रामसुधीर, गुड्डू, नागेंद्र, दुष्यंत राठी, अजय कुमार, जयपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे ।