{"_id":"5babc6f1867a557ea52f35ba","slug":"111537984241-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर बिजनौर आएंगे भाकियू (भानू) अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर बिजनौर आएंगे भाकियू (भानू) अध्यक्ष
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप एक अक्तूबर को जनपद के दौरे पर आएंगे। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप के स्वागत के लिए किसान सेंट मेरी चौराहे पर एकत्रित होंगे। इसके बाद वे कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। बताया कि बैठक में किसानों की गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान सहित अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर डोरी पहलवान, शेर अली, कामेंद्र, अर्पण, नरेश प्रधान, पदम सिंह, रामकुमार सिंह, महिपाल सिंह, आकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन