फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आईएसओ मानकों के अनुरूप ढाली जा रही तहसील

आईएसओ मानकों के अनुरूप ढाली जा रही तहसील

Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आईएसओ मानकों के अनुरूप ढाली जा रही तहसील
तहसील परिसर को जल्द मिलेगा मॉडल तहसील का दर्जा
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद का तहसील परिसर जल्द ही मंडल की पहली मॉडल तहसील बन जाएगा। आईएसओ के मानकों के अनुरूप तहसील के भवन का जीर्णोंधार कराने के अभियान के साथ राजस्व रिकॉर्ड के रखरखाव को तकनीकी रूप से दुरुस्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने तहसील को जल्द आईएसओ के मानकों के अनुरूप कसौटी पर खरा उतारने का बीड़ा उठाया है। मई 2018 के दूसरे पखवाड़े में तहसील का कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम ने नजीबाबाद तहसील के विभिन्न पटल से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड तकनीक रूप से दुरुस्त और सुव्यवस्थित कराने और भवन जीर्णोद्धार को लक्ष्य बनाया। एसडीएम की पहल पर केंद्र सरकार की इंडियन स्टेंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) की टीम ने हाल ही में नजीबाबाद तहसील का दौरा कर आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए कई मानक पूरे करने के लिए तहसील को लक्ष्य दिया। जिनमें भवन की स्थिति में सुधार मुख्य मानक शामिल था।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देशन में आईएसओ मानकों को पूरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नजीबाबाद तहसील के कक्ष और बरामदों के खस्ताहाल फर्श पर टाइल्स लगाने, बाउंड्रीवाल और प्लास्टर ठीक कराने, खस्ताहाल विद्युत लाइन बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम डॉ.पंकज कुमयार वर्मा ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, विनियमित क्षेत्र के जेई एनके सिंह, आरके सुरेश शर्मा के साथ तहसील में चलाए जा रहे भवन जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। भवन जीर्णोद्धार के साथ तहसील के राजस्व रिकॉर्ड को भी सजाने, संवारने के लिए एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए औपचारिक अंतिम सर्वे जल्द होगा। प्रमाण पत्र मिलते ही नजीबाबाद तहसील मंडल की पहली मॉडल तहसील बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed