{"_id":"5b50e8eb4f1c1bc6508b5bfa","slug":"111532029163-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबपुर थाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबपुर थाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। बाइक सवार के साथ मारपीट का मामला दर्ज नहीं किए जाने पर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन होने पर पुलिस ने तहरीर लेते हुए मारपीट के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गुरुवार को रायपुर गांव के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे। इन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेेबाजी की। लोगों का कहना था गांव निवासी राजवीर बाइक से जा रहा था। अफजलपुर के पास 16 जुलाई को सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक को बाइक से टक्कर लग गई। जिसपर युवक और उसके साथी ने राजवीर को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिसका इलाज मेरठ मे चल रहा है। राजवीर के परिजन 17 जुलाई को तहरीर देने थाने आए थे। लेकिन रजबपुर पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली। इस पर गुरुवार को लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर लेकर दो युवकों के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। तब जाकर लोग शांत होकर गांव वापस लौट गए।