{"_id":"5b3e6bc44f1c1b86468b4c89","slug":"111530817476-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे सुबोध नगरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे सुबोध नगरवासी
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मोहल्ले में बिजली-पानी और सड़क की व्यवस्था नहीं होने से नाराज सुबोध नगर के लोग कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। नगर पालिका और अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। तत्काल समस्याओं का निराकरण नहीं होने से लोगों ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है।
गुरुवार को मोहल्ला बदावाला सुबोध नगर के लोग एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जन प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। वक्ताओं के कहा कि चुनाव के समय सभी दलों के नेता आते है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद पलटकर कोई नहीं देखते। आज सुबोध नगर बदावाला के हालात बद से बदतर हो गए हैं। मोहल्ले की सड़के जर्जर हालत में है। नालियों नहीं बनने के कारण बरसात में गंदा पानी सड़कों पर पसर जाता है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ठेकेदारों की मनमानी के चलते बिजली के पोल भी नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय लोग खुद के पैसे से 70 से 80 मीटर लंबे केबल लेकर कनेक्शन लेने को मजबूर है। केबिल मकानों की दीवारों में बंधे हुए है जिससे करंट उतरने की संभावना बनी रहती है। मोहल्लेवासी जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी हेमंत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। इस दौरान अजय भारती, अजय श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, पवन शर्मा, ओमदत्त शर्मा, सूरज कुमार, रश्मि गुप्ता, शिव कुमार, राजेश शर्मा, गौरव वर्मा, सागर गुप्ता, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।