फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार महिला और एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजनों ने मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
पहली घटना सुबह करीब आठ बजे नूरपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास हुई। यहां ट्रक की चपेट में आकर मोपेड पर सवार जयवती देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। अमरोहा जनपद के गांव तेलीपुरा निवासी जयवती देवी पति मलखान सिंह और पौत्री आयुषी के साथ स्योहारा क्षेत्र के गांव जमापुर जगीर में अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के पास उनकी मोपेड को सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया ऊपर से उतरने से जयवती की मौत हो गई, जबकि मलखान सिंह और आयुषी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मलखान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में सुबह करीब 10 बजे मुरादाबाद रोड पर सैदपुर चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार शिवाला कलां के गांव मंझौला बिल्लौंच निवासी शाहिद (26) की मौके पर ही मौत हो गई। शाहिद मुरादाबाद स्थित एक दवा की कंपनी में काम करता था और वह अपनी ड्यूटी करने बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना का पता लगने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शाहिद की पत्नी गुलशन जहां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे। खासकर महिलाओं और बच्चों की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed