{"_id":"5b104a8f4f1c1ba56e8b58fc","slug":"111527794319-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों कर्मचारियों की हड़ताल से 400 करोड़ का लेन देन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों कर्मचारियों की हड़ताल से 400 करोड़ का लेन देन प्रभावित
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल से जिले में करीब 400 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
वेतनवृद्धि की मांग को लेकर पीएनबी, एसबीआई, ओरिऐंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक आदि की शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंकों में ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बैंकों में ताले लटकने से बृहस्पतिवार को भी करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मचारियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों व अधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि जो वेतन नवंबर 2012 के बाद 2017 में लागू होना था उस पर केंद्र द्वारा केवल दो प्रतिशत वेतन वृद्धि की पेशकश की गई है। केंद्र की मुद्रा योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना आदि को साकार करने का यह इनाम दिया गया है। केंद्र सरकार को बुद्धि मिलने की कामना बैंक कर्मचारियों द्वारा की गई। बैंक कर्मचारियों के वेतनमान में सम्मानजनक वृद्धि की मांग की गई। भारतीय स्टेट बैंक बरेली परिक्षेत्र सहायक महामंत्री अनिल विश्पोई के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हरदीप सिंह, जीके शर्मा, आलोक आर्या, श्रीराम चौधरी, संदीप सिंघल, संजय गुप्ता, सुमिरन पाल, चरण सिंह, अजेंद्र कुमार, लीलाधारी, संदीप कुमार, त्रिनेत्र दीक्षित, अजय सूद, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।