फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ...तो अमरोहा में निपहा से कैसे निपटेगा स्वास्थ्य विभाग .

...तो अमरोहा में निपहा से कैसे निपटेगा स्वास्थ्य विभाग .

Wed, 30 May 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
...तो अमरोहा में निपहा से कैसे निपटेगा स्वास्थ्य विभाग .
अमरोहा। देेशभर में फैल रहे खतरनाक वायरस निपाह से स्वास्थ्य विभाग कैसे निपटेगा। चूंकि अभी तक न तो इसकी दवा है और ही उसकी जांच के उपकरण हैं। सवाल यह है कि यह कैसे पता चलेगा कि यह व्यक्ति निपाह पीड़ित है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस वायरस के पीड़ित मरीज अभी नहीं पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो निपाह चमगादड़ व सुअरों के साथ-साथ गले-सड़े फलों से निकले वाला वायरस होता है। इसकी चपेट में आने से इंसान को एकदम तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टियां, दिमाग पर सूजन, बेहोशी जैसी हालत हो जाती है। हालांकि अभी तक इस तरह को कोई केस सामने नहीं आया है, लेकिन दक्षिण भारत मे इस वायरस का खौफ तेजी के साथ फैल रहा है। उसी के मद्देनजर शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी करते हुए मरीजों को इसके प्रति जागरूक करने क आदेश जारी किया गया। आदेश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्क बढ़ाते हुए अलर्ट जारी करते हुए सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। खास बात है कि अगर यह वायरस यहां पर पहुंच गया तो उसकी जांच कैसे होगी। चूंकि न हो स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी कोई दवा है और ना ही इसकी जांच कर पुष्टि करने की व्यवस्था है। ऐसे में अगर कोई इससे पीड़ित मरीज पहुंच भी जाएं तो उससे समझ पाना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन


निपहा एक वायरस है। जो इनदिनों दक्षिण भारत में तेजी के साथ फैल रहा है। हालांकि अभी तक अपनी तरफ इसका कोई असर नहीं है। खास बात है कि यह नया वायरस है। इसलिए इसकी अभी तक न कोई दवा है और न ही इसे जांचकर पुष्टि करने की कोई व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. रमेश चंद्र शर्मा, सीएमओ, अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed