{"_id":"5ae4c1c04f1c1bb56a8b68b0","slug":"111524941248-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकियू ने चकबंदी पर रोक लगाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकियू ने चकबंदी पर रोक लगाने की मांग की
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित आकियू की मासिक पंचायत में क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई। पंचायत में किसानों की कई समस्याओं पर चर्चा की गई।
शनिवार को आजाद किसान यूनियन की मासिक पंचायत स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के परिसर में शुरू हुई। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष मुला सिंह फौजी ने कहा कि हल्दौर क्षेत्र में चकबंदी अधिकारियों ने घूंस लेकर मनमाने ढंग से चकबंदी की है। किसानों के चकों को मानक के अनुरूप विस्थापित नहीं किया गया है। चकबंदी के नाम पर किसानों का शोषण किया गया है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर चकबंदी रुकी पड़ी है। संगठन चकबंदी के विरोध में है। पंचायत में छोईया नदी के प्रदूषित जल पर नियंत्रण कराने, बिजली की बढ़ी दरें वापस दिलाने, बिलाई शुगर मिल से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने व क्षेत्र में विद्युत के जर्जर लाइनों के तार शीघ्र बदलवाने आदि समस्याओं पर चर्चा की गई और उक्त समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता सतपाल पहलवान व संचालन महाशय घनश्याम सिंह ने किया। पंचायत में युवराज सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार, मोहम्मद यासीन, नरेश कुमार, शकील अहमद, महेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद शाहिद, सुरेंद्र सिंह, बुनियाद अली, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।