फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उपचुनाव कराने के लिए 70 पोलिंग पार्टी हुई रवाना

उपचुनाव कराने के लिए 70 पोलिंग पार्टी हुई रवाना

Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव कराने के लिए 70 पोलिंग पार्टी हुई रवाना
उपचुनाव कराने 70 पोलिंग पार्टी रवाना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों का उपचुनाव कराने के लिए 70 पोलिंग पार्टी बुधवार को रवाना हुईं। मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे शुरू होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम के अनुसार धामपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मुबारकपुर टप्पा भारती, कौड़ीपुरा, हल्दौर ब्लाक के ग्राम पंचायत ननुपुरा में ग्राम प्रधान का उपचुनाव होना है। ग्राम प्रधानों का उपचुनाव कराने के लिए छह पोलिंग पार्टी भेजी गई हैं। स्योहारा में जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव है। इसके लिए 58 पोलिंग पार्टी रवाना हुई हैं। स्योहारा के वार्ड संख्या 28 के क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचुनाव है। वहां दो पोलिंग पार्टी गई हैं। ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल के वार्ड 82 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचुनाव है। वहां भी दो पोलिंग पार्टी रवाना हुई हैं। स्योहारा की ग्राम पंचायत मेवानवादा में एक वार्ड मेंबर का उपचुनाव है। कुल मिलाकर स्योहारा ब्लाक में 62, धामपुर ब्लाक में चार, हल्दौर व मोहम्म्दपुर देवमल ब्लाक में दो दो पोलिंग पार्टी भेजी गई हैं। एडीआरओ के अनुसार मतदान आज सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed