{"_id":"5a3ff1d54f1c1bcd6d8b5f4f","slug":"111514140117-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
नूरपुर। रविवार की रात धामपुर मार्ग पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। उधर, पीएचसी पर शव रखने को लेकर अस्पताल का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुलिस से भिड़ गया। हालांकि बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार के हस्तक्षेप के बाद शव रखा गया।
स्योहारा थाने के गांव रतनपुर निवासी परवेंद्र कुमार (22) बाइक से घर वापस जा रहा था। धामपुर मार्ग पर गांव ऊमरी के पास उसकी बाइक को किसी भारी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में परवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखने को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुलिस से भिड़ गये। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद किसी प्रकार मामला शांत कर शव को पीएचसी भेजा गया। पुलिस द्वारा दी गई घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता विजयपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।