{"_id":"5a3d4fa64f1c1b10788b4623","slug":"111513967526-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार का हरेवली के रामगंगा बैराज पर दूसरे दिन भी आतंक जारी, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणो में असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार का हरेवली के रामगंगा बैराज पर दूसरे दिन भी आतंक जारी, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणो में असंतोष
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली बैराज पर दूसरे दिन भी दिखा गुलदार
धामपुर/हरेवली।हरेवली में रामगंगा बैराज पर गुलदार दूसरे दिन भी देखा गया। वह बैराज पर रहने वाले एक कुत्ते को उठाकर ले गया। आरोप है कि वन विभाग की ओर से बैराज पर पिंजरा लगाने का भरोसा देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बैराज के सुरक्षा कर्मियों ने दहशत में रात की ड्यूटी दी।
रामगंगा बैराज के सुरक्षा कर्मचारियों ने बताया कि गुलदार बृहस्पतिवार की रात भी बैराज पर मंडराता नजर आया है। लेकिन उन्होंने बड़ी सावधानी से रात की ड्यूटी की। सरताज, कृष्ण कुमार, सीताराम ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें गुलदार के डर की वजह से नींद नहीं आई। शुक्रवार को शाम ढलते ही बैराज पर सन्नाटा पसरने लगा। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी बैराज पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। केवल लाठी के सहारे विभाग उनसे बैराज की सुरक्षा करा रहा है। उधर, गांव भनोटी, भगौता के ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार बृहस्पतिवार की रात उनके गांव में मंडराता नजर आया। रात भर गांव के आवारा कुत्ते गुलदार की आमद को देख शांत हो जाते थे, लेकिन जब गुलदार गांव से भाग जाता तो कुत्ते भौंकने लगते थे। करन पाल सिंह, अनिल कुमार पाल, भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार ने वन विभाग से बैराज पर पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।