{"_id":"5a2988824f1c1b97678c044a","slug":"111512671362-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दी आमरण अनशन की चेतावानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दी आमरण अनशन की चेतावानी
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमरण अनशन की चेतावनी
बिजनौर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ एवं आंगनबाड़ी सहायिका संघ सीटू ने मांगे पूरी नहीं होने पर 11 दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
महिला आंगनबाड़ी, सहायिकाओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर छठे दिन भी कलक्ट्रेट में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रखा। जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा ने कहा कि शासन उनकी मांगे पूरी नहीं कर उनका शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का आंगनबाड़ी कर्मचारी पूरे जिले में बहिष्कार करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कई विभागों के कार्यों को दिन-रात मेहनत कर पूरा करती हैं। लेकिन शासन उनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की र्गइं तो 11 दिसंबर से आंगनबाड़ी कर्मचारी आमरण अनशन पर जाएंगी। ऐसे में किसी आंगनबाड़ी को अगर कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा। धरने में संतोष चौधरी, पुष्पा विश्नोई, पुष्पा सैनी, कमला शर्मा, सरोज शर्मा, सुनीता पाल, रूकशाना, मुन्नी सैनी, बबीता, शशिबाला, विनोद शर्मा, विजय मलिक मौजूद रहीं।