{"_id":"5a1dae914f1c1b4c528b64ee","slug":"111511894673-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के आश्वासन पर किसानो ने समाप्त किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के आश्वासन पर किसानो ने समाप्त किया धरना
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो 11
अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर।
आजाद किसान यूनियन ने बिलाई शुगर मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया हैं।
आजाद किसान यूनियन ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में बिलाई शुगर मिल के खिलाफ कई दिनों से धरना दिया हुआ था। सोमवार को अधिकारियों से वार्ता विफल होने पर किसानों ने मंगलवार को महापंचायत का ऐलान भी किया था। आकियू के संयोजक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिक संख्या में किसान महापंचायत में जमा हुए। एसडीएम सदर सतेन्द्र सिंह, सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह, बिलाई शुगर मिल के जीएम अनिल चौहान, गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक प्रेम सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ आदि मंगलवार का दो बार महापंचायत में पहुंचे और किसानों से वार्ता की। करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की गन्ना ढुलाई वालों मार्गं का चौड़ीकरण एवं दुरुस्तीकरण कराने, मिल एवं कांटों के बीच की दूरी का किसानों की मौजूदगी में निरीक्षण करने, बिलाई मिल को जाने वाली कूकड़ा नहर की पटरी मार्ग को ठीक कराने, गन्ना क्रय केंद्रों से ओवरलोड वाले ट्रैक्टर ट्रालों से गन्ना ढुलाई बंद कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। महापंचायत में शेर सिंह, वीरेंद्र सिंह महाशय, घनश्याम सिंह, कुलदीप चिकारा, मूला सिंह फौजी, मास्टर गिरिराज सिंह, छोटन सिंह, संजीव कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
फोटो 12
नगीना। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डवास, कुंवर विनोद परमार के नेतृत्व में किसानों ने आजाद कालोनी स्थित नगीना वन विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और अमानगढ़ रेंज के गांव रानी नंगला के किसानों को उजाड़ने एवं गांव सुंदरवाली के किसान मदनपाल सिंह की जमीन कब्जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, मास्टर शकूर, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद यामीन, लियाकत, अय्यूब, हेमचंद भारती, देवेंद्र चौहान, निजामुद्दीन, चरण सिंह, गौरव, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, जयपाल सिंह, चआदि मौजूद रहे।