{"_id":"5a1b06d74f1c1ba7678bdfb4","slug":"111511720663-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायादारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायादारों के कनेक्शन काटे
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। विद्युत विभाग की टीम ने विभाग के विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 30 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए । 35 विद्युत बकायादारों से एक लाख 60 हजार रुपए वसूले।
नगीना एसडीओ विद्युत अंकित कुमार, जेई डीके मौर्य और एक दर्जन लाइन मेन की टीम ने रविवार सुबह दस बजे से तीन बजे तक नगर के मोहल्ला मीर सराय, विश्नोई सराय, कस्बा और लुहारी सराय में विद्युत विभाग के बिलों के 30 बकायादारों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए । 35 विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा मौके पर ही बिलों का भुगतान किए जाने पर उनके कनेक्शन चालू रखे गए। एसडीओ विद्युत ने बताया कि यह अभियान विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया। अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिलों का भुगतान शीघ्र करें। उधर, अभियान के मोहल्ला विश्नोई सराय के निवासियों नंदकिशोर, विनीत, मास्टर तेज विश्नोई, लाल सिंह, अमित विश्नोई आदि ने एसडीओ और जेई से एक विद्युत पोल में विद्युत सप्लाई के दौरान करंट आने और विद्युत केबिल लटके होने की जानकारी दी, जिस पर एसडीओ ने जेई को तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।