फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन लोगों ने परमावाला के एक व्यक्ति को रंजिशन तमंचे से हमला कर घायल किया

तीन लोगों ने परमावाला के एक व्यक्ति को रंजिशन तमंचे से हमला कर घायल किया

Thu, 09 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
तीन लोगों ने परमावाला के एक व्यक्ति को रंजिशन तमंचे से हमला कर घायल किया
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव परमावाला में तीन लोगों ने रंजिशन गांव के ही एक व्यक्ति पर तमंचे से फायरिंग कर दी, गोली पीड़ित के बाएं हाथ में लगी है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ ले जाया गया है। घटना की पुलिस में अभी तहरीर नहीं दी गई है। उधर, कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गांव परमावाला निवासी घनश्याम सिंह ने बताया कि उनका गांव के चंद्र पाल उर्फ छोटू आदि से जमीन के मामले को लेकर पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इस मामले में आरोपी उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि जब वह गांव अमखेड़ा से मंगलवार की देर शाम साइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में नहर की पुलिया के पास घात लगाए बैठे चंद्रपाल उर्फ छोटू ने दो अन्य लोगों के साथ उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। जब उस ने शोर मचाया तब आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना रात नहीं पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अब वह अपना उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में करा रहा है। घटना की अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed