फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   11,000-Volt Power Line Snaps and Falls; 5 Bighas of Wheat Crop Burnt to Ashes

Bijnor News: 11 हजार वोल्ट लाइन टूटकर गिरी, 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Mon, 20 Apr 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
11,000-Volt Power Line Snaps and Falls; 5 Bighas of Wheat Crop Burnt to Ashes
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम मलकपुर बुड़ेरन में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। इससे किसान की खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते करीब 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मलकपुर बुड़ेरन निवासी किसान सुधीर चंद त्यागी पुत्र आनंद स्वरूप के खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक टूटकर नीचे गिर गई। तार गिरते ही खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके से गुजर रहे एक किसान ने तुरंत इसकी सूचना सुधीर चंद त्यागी को दी। सूचना मिलते ही वह खेत पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। हादसे में किसान को लगभग 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed