{"_id":"5894cc284f1c1b953fe81502","slug":"105-crore-were-found-in-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गाड़ियों में मिले 1.05 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गाड़ियों में मिले 1.05 करोड़ रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने सोमवार को दो कारों से एक करोड़ पांच लाख रुपये पकड़े। जांच में यह रकम बैंकों की निकली। जांच के बाद पुलिस ने 80 लाख रुपये सीज कर दिए हैं।
शुक्रवार सुबह सीओ सिटी असित श्रीवास्तव व शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम नजीबाबाद रोड पर सेंट मेरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने नजीबाबाद की ओर से आई एक कार की तलाशी ली तो उसमें एक बैग में कैश रखा मिला। गिनती की तो यह 25 लाख रुपये निकले। गाड़ी में मौजूद नेहा सिंह व संदीप राणा ने बताया कि वे दोनों आईडीबीआई बैंक में हैं। वे नजीबाबाद ब्रांच से सिटी ब्रांच के लिए कैश लाए हैं। अफसरों ने पड़ताल के बाद रकम बैंक कर्मचारियों को दी।
उधर, बैराज रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी में रखे बैग से 80 लाख रुपये बरामद किए। यह रकम इलाहाबाद बैंक की निकली। बैंक अधिकारियों के पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस अफसर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने यह पैसा सीज कर दिया है।