{"_id":"5c83fe99bdec2214787e27a3","slug":"101552154265-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवीए बिजलीघर का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवीए बिजलीघर का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
132 केवीए बिजलीघर का किया लोकार्पण
शेरकोट। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. यशवंत सिंह और धामपुर विधायक अशोक राणा ने 21.56 करोड़ की लागत से नयागांव में तैयार हुए 132 केवीए की क्षमता के बिजलीघर का लोकार्पण कर जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। सांसद ने कहा कि इस बिजलीघर के चालू होने के अब क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी तौर पर निदान हो जाएगा।
शनिवार को नयागांव में लोकार्पण करने से पहले विद्युत निगम के अधिकारियों ने सांसद, विधायक और गण्यमान्य लोगों के साथ मिलकर हवन किया। लोकार्पण करने के बाद सांसद ने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को भारी लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से जनता को लाभ दिलाने को 21.56 करोड़ की लागत से बिजलीघर का निर्माण कराया गया है। विधायक अशोक राणा ने कहा कि क्षेत्र में पहले धामपुर के बिजलीघर से बिजली आपूर्ति होती थी। अब सीधे इस बिजलीघर से ही आपूर्ति होगी। इस मौके पर ग्रामप्रधान शशिबाला और उनके पति हरज्ञान सिंह ने निगम के अधिकारियों पर उन ग्रामीणों के साथ घोर अन्याय करने का आरोप लगाया है कि जिन किसानों ने इस बिजलीघर का निर्माण करने को अपनी खेती की जमीन दी थी और निगम के अधिकारियों ने उनके युवकों को स्थायी नौकरी देने की बात कही थी। पर बिजलीघर के चालू होने के बाद निगम के अधिकारी अपनी बात से मुकर रहे है। विधायक ने कहा कि जब निगम के अधिकारियों ने किसानों को निगम में पक्की नौकरी देने की बात कह कर जमीन को अधिग्रहीत किया था तो उन्हें नौकरी दी जानी चाहिए। भाजपा सरकार में जो कहा जाता है, वही पत्थर की लकीर होता। विधायक ने गैर भाजपा दलों की अब तक की सरकारों पर निशाना साधा और उनकी आलोचना की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश प्रभारी पंकज दक्ष, डॉ. एनपी सिंह, परशुराम सैनी, राजवीर गहलोत, अंकुर जैन, हरकेश सिंह, एक्सईएन सिविल नवीन कुमार शर्मा, राहुल शर्मा, एसडीओ पंकज यादव, नरेश कुमार, बख्शी ओवैश, अचल चौहान, पुनीत शर्मा, सतीश चौहान आदि मौजूद रहे।
जल्द होगा फैजान हत्याकांड का खुलासा: विधायक
विधायक अशोक राणा ने पत्रकारों से वार्ता में फैजान हत्याकांड का अभी तक खुलासा न करने के मामले को गंभीरता से लिया और एसपी से मिलकर जल्द ही खुलासा करा आरोपियों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि तीन सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस 10 वर्षीय बालक फैजान हत्याकांड का खुलासा करने में नाकाम है। कई बार मृतक के परिजन नागरिकों के साथ एसओ से मिलकर खुलासा करने की मांग कर चुके हैं। शुक्रवार को भी लोगों ने प्रदर्शन कर खुलासे की मांग की थी।