{"_id":"5c6da31abdec22739d5386e2","slug":"101550689050-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के घर के आगे मुस्लिम व अनुसूचित समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के घर के आगे मुस्लिम व अनुसूचित समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
बिजनौर। अनुसूचित जाति व मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार दिल्ली में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी इकबाल ठेकेदार का लोकसभा प्रभारी पद से हटाने की मांग को लेकर बसपा नेता मायावती के आवास पर प्रदर्शन करके धरना दिया। मायावती को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया।
जिले के अनुसूचित जाति व मुस्लिम समाज के लोग दिल्ली बसपा नेता मायावती के आवास पर पहुंचे। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी इकबाल ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। साथ ही इकबाल ठेकेदार को हटाने की मांग की। कहा कि इकबाल ठेकेदार ने अनुसूचित जाति को अपमानित करने का काम किया हैं। मायावती को दिए ज्ञापन में कहा कि बिजनौर लोकसभा में 17 लाख वोटर है। इनमें पांच लाख 25 हजार मुस्लिम व दो लाख 65 हजार अनुसूचित जाति के मतदाता है। नौ लाख दस हजार हिंदू वोटर है। मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव लड़ता है। भाजपा से जाट प्रत्याशी लड़ेगा तो जाट वोट भी भाजपा को जाएगा। किसी ऐसे हिंदू प्रत्याशी को लड़ाया जाए जिसकी छवि हिंदुओं में भी अच्छी है। इकबाल ठेकेदार जैसी अनुसूचित जाति विरोधी न हो। प्रदर्शनकारियों में पवन कुमार, हरि सिंह, जयप्रकाश, रविंद्र कुमार, कृपाल सिंह, बलराम सिंह, अमर सिंह, एजाज, मोहम्मद अकरम, दारा सिंह, विजय कुमार, अकीलुर्रहमान, नूर मोहम्मद, असगर, तसलीम आदि रहे।