{"_id":"5c436d67bdec22738166554b","slug":"101547922791-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद कुमार ने मुहम्मद युनूस को 93 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद को कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद कुमार ने मुहम्मद युनूस को 93 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद को कब्जाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवींद्र कुमार बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
धामपुर। बार ऐसो. धामपुर की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों को लेकर शनिवार को चुनाव हुआ। चुनाव में रविंद्र कुमार अपने प्रतिद्वंद्वी मो. यूनुस को 93 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। रवींद्र कुमार को कुल 137 वोटों में से 114 वोट मिले, जबकि मो. यूनुस को केवल 21 वोट ही मिले। सचिव पद विनोद कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र सिंह चुनाव जीतें।
अधिवक्ताओं ने तहसील में स्थित तहसीलदार न्यायिक के कोर्ट भवन को मतदान कक्ष बना रखा था। मतदान सवेरे 10 बजे से शुरू होकर शाम के तीन बजे तक हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद परिणामों की घोषणा हुई। चुनाव एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा, सदस्य राजेंद्र सिंह, योगेंद्रपाल सिंह राकेश कुमार मित्तल व दिनेश चंद्र त्यागी की देखरेख में हुआ। धामपुर तहसील में अधिवक्ताओं के कुल वोटों की संख्या 137 है। चुनाव अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को लेकर हुआ। चुनाव में प्रत्याशियों की आमने-सामने की टक्कर रही। अध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार और मो. यूनुस मैदान में रहे। घोषित परिणामों के अनुसार रवींद्र कुमार ने मो. यूनुस को 93 वोटों से हरा अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। रविंद्र कुमार 137 में 114 और मो. यूनुस को 21 वोट मिले। दो वोट निरस्त रहे।
सचिव पद के लिए विनोद कुमार को 75 और राकेश कुमार को 59 वोट मिले। विनोद कुमार ने राकेश कुमार को 16 वोटों से हरा दिया। तीन वोट कैंसल रहे। सचिव पद के एक प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने अपने नाम को वापस ले लिया था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र सिंह ने 74 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को 15 वोटों का पराजित कर दिया। विजेंद्र कुमार के सामने पराजित हुए प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को 59 वोट मिले। चार वोट कैंसल रहे। इन पदों के अलावा बाकी अन्य पदों पर एक परचा होने पर उन्हें निर्विरोध तौर पर विजयी घोषित किया गया है। इनमें देवेंद्र कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, खेमचंद को सह सचिव प्रशासन, जफर अहमद को सह सचिव प्रकाशन, मो. उस्मान को सह सचिव लाइब्रेरियन, उमा शंकर शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अजयवीर सिंह, नितिन कुमार अग्रवाल, दीपचंद सिंह, जावेद अली, गुलजार अहमद व विनय कुमार कनिष्ठ सदस्य में शामिल हैं। चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष को फूलमालाओं से स्वागत किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बारे में बाद में जानकारी देने की बात कही है।