{"_id":"5bfd979dbdec22419820acb7","slug":"101543346077-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी फार्म 30 नवंबर तक जमा न करा तो कनेक्शन होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी फार्म 30 नवंबर तक जमा न करा तो कनेक्शन होगा बंद
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
30 तक जमा करें केवाईसी फार्म
बिजनौर। गैस कनेक्शन के केवाईसी फार्म भरने के उपभोक्ताओं के पास केवल तीन दिन और हैं। इसके बाद इन उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। एक दिसंबर से ऐसे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिलेंगे। उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी देने के लिए आधार नंबर को अनिवार्य किया गया था। सरकार की ओर से आर्थिक रूप से संपन्न उपभोक्ताओं से सब्सिडी छोड़ने के लिए कहा गया था। इन उपभोक्ताओं ने केवाईसी (नो योर कस्टमर/अपने उपभोक्ता को जानें) फार्म नहीं भरे थे। ये बिना फार्म भरे ही बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ले रहे थे। लेकिन अब ऐसे उपभोक्ताओं को भी केवाईसी फार्म भरने होंगे। केवाईसी फार्म भरने के लिए उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। 30 नवंबर तक फार्म जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। एक दिसंबर से इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर सिलिंडर नहीं दिए जाएंगे। एचपी कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विपिन आनंद के अनुसार उपभोक्ता अपने केवाईसी फार्म 30 नवंबर तक जमा कर दें।