{"_id":"5bf9909bbdec22414f577f3e","slug":"101543082139-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने मांगा 1900 ग्रेड पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने मांगा 1900 ग्रेड पे
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने मांगा 1900 ग्रेड पे
बिजनौर । उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ ने ग्रेड पे 1900 दिलाने सहित 10 सूत्रीय मांगे पूरी कराने की मांग की है। इसे लेकर 26 नवंबर को संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने का निर्णय लिया गया।
ग्राम स्वाहेड़ी बुजुर्ग में शनिवार को कन्हैया लाल के आवास पर आयोजित बैठक में संरक्षक संदीप कुमार राजवंश ने बताया पिछले काफी समय से सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते चले आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से न लेने पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार चौटाला के अनुसार सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिलाने, खाली पड़े सफाई कर्मचारियों के पदों पर शीघ्र समायोजन कराने, पैरोल व्यवस्था समाप्त कराने, संघ को जिला मुख्यालय पर कार्यालय दिलाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 26 नवंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार की अध्यक्षता और अनिल कुमार शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभरी रामेंद्र सिंह, यूनुस अली, इदरीश अहमद, कपिल रेड्डी, रूपेश कुमार, नरेंद्र पाल, मुनेंद्र सिंह, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।