{"_id":"5bedc21bbdec226947535f1a","slug":"101542308379-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 18 नवंबर को बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल में होगी। परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी पूरी तरह जुटे हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के 620 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
कक्षा नौ में आते ही विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाते हैं। हालांकि शुरूआत में इन्हें किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए जागरूक और तैयार करने, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित और आर्थिक मदद देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित होती है। इस साल यह परीक्षा 18 नवंबर को बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर गांव झलरा के पास स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल में होगी। परीक्षा में कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों का प्रश्न पत्र समान होगा, 11, 12 के विद्यार्थियों का प्रश्नपत्र अलग होगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होगी। जिले के 620 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करा लिया है। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों से आधा घंटा पहले आने के लिए कहा जा रहा है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है और उनका रोल नंबर डाउनलोड नहीं हुआ है, ऐसे विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर आ सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में केवल लेखन सामग्री ही लेकर आएं।