फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव भवानीपुर में रामलीला के चौथे दिन धनुष यंज्ञ के मंचन को देख श्रद्वालु हुए भावविभोर

गांव भवानीपुर में रामलीला के चौथे दिन धनुष यंज्ञ के मंचन को देख श्रद्वालु हुए भावविभोर

Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव भवानीपुर में रामलीला के चौथे दिन धनुष यंज्ञ के मंचन को देख श्रद्वालु हुए भावविभोर
रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन
विज्ञापन

धामपुर। ग्राम भवानीपुर तरकौला में रामलीला मंचन के चौथे दिन धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को तोड़ा तो भगवान परशुराम क्रोधित हो गए। सभा में पहुंचे कर जब भगवान परशुराम ने भगवान श्रीराम ने धनुष के भंजन के बारे में जानकारी दी। श्रीराम के इन वचनों को सुन भगवान परशुराम का क्रोध और भड़क गया। इस दौरान वहां मौजूद भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण से परशुराम जी का संवाद हो गया। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम संवाद के मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो गए।

ग्राम भवानीपुर तरकौला में रामलीला का वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। रामलीला मंचन को देखने को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। शनिवार रात रामलीला में धनुष, रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण परशुराम संवाद के मंचन को देख भाव विभोर हो गए। दर्शकों ने मंचन को सराहा। इस दौरान पद्म सिंह, पंकज कुमार शर्मा, अतुल कुमार, हेमराज, बलराम सिंह, दलवीर सिंह, नीलम सिंह, बबलू सिंह का कहना है कि रावण, वाणासुर और लक्ष्मण परशुराम संवाद के मंचन को कलाकारों ने बड़े की मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि इसी गांव के मूलचंद चौहान होने वाली इस श्रीराम लीला के मंचन में पिछले 45 सालों से हनुमान का पाठ करते आ रहे है। श्रीराम लीला का शुभारंभ अतिथियों की ओर से भगवान श्रीराम की आरती के साथ हुआ। रामलीला में गांव के लोगों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed