{"_id":"5b6601d54f1c1bb8538b6f8d","slug":"101533411797-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज टीमों के चयन को होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विसेज टीमों के चयन को होंगे ट्रायल
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज टीमों के चयन के लिए ट्रायल की तारीख जारी कर दी गई है। जिले स्तर पर सभी खेलों का ट्रायल छह अगस्त को सिख नारंग इंटर कालेज जोया में होंगे। ट्रायल देने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसके बाद ही वह ट्रायल दे पाएंगे।
क्रिकेट, हाकी, फुटबाल सहित आउट डोर और इंडोर के 17 खेलों के लिए प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज टीमों का चयन किया जाना है। इसके लिए पहले जिले स्तर पर ट्रायल होंगे। इसके बाद मंडल और फिर राज्य स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रायल देना होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया कि जिले स्तर पर ट्रायल छह अगस्त को सिख नारंग इंटर कालेज जोया में होंगे। जबकि मंडल स्तर पर ट्रायल नौ और दस अगस्त को मुरादाबाद होंगे। प्रदेश स्तरीय ट्रायल 16 और 17 अगस्त को सूबे के अलग-अगल शहरों में होंगे। ट्रायल देने से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को फिजिकल टेस्ट पास करना जरूरी है।