{"_id":"5b4cf2714f1c1b3c748b5462","slug":"101531769457-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे दिव्यांग
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राष्ट्रीय दिव्यांग विकास संगठन के बैनर तले दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ग्यारह सूत्री ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चतकालीन धरना और भूख हड़ताल की चेतवानी दी है।
सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेंद्र यादव के नेतृत्व में तमाम दिव्यांग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले10 वर्षों से प्रयास करने के बावजूद दिव्यांग, विधवा और वृद्घों ध्यान नहीं दिया गया। समस्त लोग एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो दो अगस्त को अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी कर दी जाएगी। बछरायूं निवासी ममता भूख हड़ताल पर बैठी है, लेकिन आला अधिकारी हॉल पूछने के लिए नहीं पहुंचा। प्रदेश में दिव्यांगों के उत्थान व विकास के लिए विकलांग कल्याण आयोग का गठन किया जाए, जिसमें हर जिले में विकलांग को सदस्य बनाया जाए। विकलांगों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण को 3 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए। विशेष अभियान चलाकर दिव्यांगों का आरक्षण कोटा पूरा किया जाए। सामाजिक समानता कानून बनाकर नौकरी व रोजगार दिलाने की गारंटी दी जाए।इस दौरान राजीव कुमार, राजू सैनी, रेनू देवी और नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।