{"_id":"5b4109b14f1c1bc2248b5118","slug":"101530988977-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त तक कुपोषण मुक्त करना है जिला: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त तक कुपोषण मुक्त करना है जिला: डीएम
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने गोद लिए गांवों से 15 अगस्त तक कुपोषण खत्म करने के निर्देश दिए। कहा कि जो अधिकारी इसमें शिथिलता बरत रहे हैं उनका जुलाई माह का वेतन रोका जाएगा। डीएम ने जिला चिकित्सालय स्थित एनआरसी में मानक से कम बच्चे भर्ती होने पर भी आपत्ति व्यक्त की।
विकास भवन में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिले को ओडीएफ की तरह कुपोषण मुक्त करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का हर रोज वजन होना चाहिए। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि 15 अगस्त के बाद शासन द्वारा सरकारी कार्यालयों में ई-आफिस व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए नौ मई को आयोजित प्रशिक्षण से जो अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित रहेगा उसका जुलाई माह का वेतन रोका जाएगा। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना में धनराशि महिलाओं व आशाओं के खाते में न जाने पर असंतोष जताया। सीएमओ को भुगतान व टीकाकरण के निर्देश दिए। धन की उपलब्धता के बावजूद लाभार्थियों को मनरेगा में भुगतान न किए जाने पर भी नाराजगी जताई। डीएम ने विकास कार्यों को समय से पूरा करने को कहा। सीडीओ को बारिश में खराब हुईं सड़कों व डूडा द्वारा बनाए आवासों की गुणवत्ता की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे।