{"_id":"5b1193d44f1c1bb26e8b5d05","slug":"101527878612-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने कोर्ट परिसर में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े ने कोर्ट परिसर में खाया जहर
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। कचहरी में मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराने आए प्रेमी जोड़े ने परिजनों की लड़ाई से नाराज होकर परिसर में जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर प्रेमी के पिता ने दोनों को उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से दोनों को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर कर दिया। युवती के परिजन दोनों की हालत बिगड़ती देखकर चंपत हो गए।
थाना स्योहारा के एक गांव निवासी गौतम 21 वर्ष पुत्र सुरेश और उसी क्षेत्र के निवासी पूजा19 वर्ष पुत्री पप्पू के बीच प्रेम प्रसंग चला रहा था। पूजा ने नगीना कोर्ट में प्रार्थना पत्र में 25 मई 2018 को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके परिजन उसकी शादी प्रेमी गौतम से नहीं होने दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। प्रार्थना पत्र देने के बाद पूजा अपने प्रेमी गौतम के साथ चली गई थी और दोनों ने हरिद्वार में शादी कर ली थी। शुक्रवार को नगीना न्यायालय में युवती अपने प्रेमी, पति गौतम के साथ प्रार्थना पत्र के मामले में गवाही देने के लिए पहुंची थी। बयान दर्ज कराने के बाद दोनों कोर्ट से बाहर आए। पूजा के परिजन भी वहां मौजूद थे। कोर्ट के बाहर पूजा व गौतम के परिजनों में नोकझोंक हो गई। पूजा व गौतम दोनों अपने साथ जहर लेकर आए थे। परिजनों की नोकझोंक से दुखी होकर पूजा ने जहर खा लिया। पूजा को जहर खाता देखकर गौतम ने भी जहर खा लिया। दोनों के जहर खाने से मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों की हालत बिगड़ गई। पूजा के परिजन वहां से चंपत हो गए। गौतम के पिता दोनों को सीएचसी लेकर गए, जहां दोनों की हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों में छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ रिश्तेदारी भी है।
-----------------------------------------------------------------------------
प्यार में जान देने से भी गुरेज नहीं कर रहे प्रेमी युगल
बिजनौर। प्यार में मंजिल न मिलने पर प्रेमी युगल आत्महत्या करने जैसा बड़ा आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। परिजनों की आंखें भी किसी की जान जाने के बाद ही खुलती हैं। लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है।
विज्ञापन
जिले में कोर्ट मैरिज या मंदिर में शादी करने के काफी मामले सामने आने लगे हैं। परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी युगल अपने प्यार की मंजिल पाने पर घर की दहलीज लांघ रहे हैं। ये हर कीमत पर शादी करना चाहते हैं। लेकिन परिजनों की शिकायत पर पुलिस इन्हें पकड़ लेती है। वापस घर जाने के बजाए ये प्रेमी युगल मौत को गले लगाना पसंद कर रहे हैं। शुक्रवार को नगीना कोर्ट में गवाही देने आए प्रेमी युगल ने शादी करने के बाद भी परिजनों के नाराज होने पर जहर खा लिया। हाल ही में एक प्रेमिका ने नजीबाबाद थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घर से फरार होने पर एक प्रेमी युगल ने नूरपुर थाने में जहर खा लिया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।