{"_id":"5adf79de4f1c1b54098b641b","slug":"101524595166-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। सहकारी गन्ना समिति के अधिकारियों ने किसान सहकारी चीनी मिल के तौल कांटे का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों को दी जाने सुविधाओं को देखा।
गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव, सचिव निरेंद्र यादव ने चीनी मिल के गन्ना अधिकारी अजय यादव के साथ किसान सहकारी चीनी मिल के कांटा नंबर दो का निरीक्षण किया। शून्य भार पर गांव झक्काकी के किसान नीरज कुमार के गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रिप्लर का वजन किया गया। जिसका वजन 62.70 क्विंटल मिला। 10 किलोग्राम का बांट रखने पर वजन दुरुस्त मिला। टीम ने चीनी मिल परिसर में किसानों के बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने गन्ना भुगतान के संबंध में जानकारी की, तो बताया गया कि गन्ना किसानों को 23 अप्रैल तक खरीदे गन्ने का भुगतान कर दिया गया है।