फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शहजादपुर में तेंदुए ने लवारे को निवाला बनाया, दहशत

शहजादपुर में तेंदुए ने लवारे को निवाला बनाया, दहशत

Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर में तेंदुए ने लवारे को निवाला बनाया, दहशत
अमरोहा। शहजादपुर में गुरुवार को तेंदुए का आंतक रहा। तेंदुए ने भैंस के एक लवारे को अपना निवाला बना लिया। इससे गांव में दहशत बनी हुई हैं। वहीं वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

नौगावां सादात क्षेत्र के गांव शहजादपुर में गुरुवार को एक तेदुंआ घुस आया। इसने पशुशाला में बंधे भैंस के एक लवारे को अपना निवाला बना लिया। गांव में तेंदूए की सूचना आग की तरह फैल गई। लोग लाठी डंडे लेेकर गांव की गलियों में घूमे लेकिन, तेंदुआ भाग निकला। जिसके चलते गांव में दहशत बनी हुई है। घटना के बाद से लोग खेतों पर भी जाने से डर रहे हैं। इकट्ठा होकर लाठी डंडे लेकर लोग खेतों पर जाने के लिए निकले। इस गांव में पहले भी तेंदुआ देखा गया था। अक्सर गांव में तेदुआ देखा जाता रहा है। तेंदुए की आहट से ही ग्रामीणों ने अपने लवारों को सुरक्षित स्थान पर बांधते हुए पहरा देना शुरु कर दिया है। जानकारों की मानें तो तेंदुआ जिस गांव में पहुंचता हैं, वहां से कुत्ते भाग जाते हैं। तेंदुआ कुत्तों को बड़े चाव से खाता है। वहीं बकरी और लवारों को भी अपना निशाना बना लेता है। वन विभाग के एसडीओ एके सिंह ने बताया कि सूचना पर रेंजर गांव में गए थे लेकिन, तेंदुए की पुष्टि नहीं हो पाई है। कहीं पंजे नहीं देखे गए हो सकता है कि कोई और जंगली जानवर हो। गांव में स्पॉट मिलते ही पिंजरा लगा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को लाठी डंडे लेकर चलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed