{"_id":"5aa180854f1c1ba3758b45a7","slug":"101520533637-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी का निरीक्षण
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मंडावर। जिले के नोडल अधिकारी व एनएचएम के डायरेक्टर पंकज कुमार ने मालन नदी के रपटे का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाने का भी निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी पंकज कुमार दोपहर को सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम वीके सिंह, सीएमओ डा.राकेश मित्तल, सीओ गजेंद्रपाल सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। केंद्र प्रभारी डा.कृष्णगोपाल से दवाई आदि की जानकारी ली। वहां मरीजों व तीमारदारों ने स्टाफ पूरा न होने की शिकायत की। कहा कि स्टाफ पूरा न होने से उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ से पूछा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कितने रुपये लगे होंगे। सीएमओ द्वारा एक करोड़ से ज्यादा बजट बताने पर उन्होंने कहा कि इतने रुपये लगने के बाद भी जनता को पूरी राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने अप्रैल तक स्टाफ की पूर्ति करने को कहा। चंदक पीएचसी को वहीं पर संचालित करने के निर्देश दिए। तीमारदारों के नोडल अधिकारी से बात करने के दौरान एक वार्ड ब्वॉय ने तीमारदारों को टोका तो नोडल अधिकारी भड़क गए। उन्होंने तुरंत वार्ड ब्वॉय को पुलिस से पकड़वाकर पुलिस की जीप में बैठवा दिया। बाद में सीएमओ को वार्ड ब्वॉय के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देकर उसे छुड़वा दिया। उन्होंने थाने में जाकर कई रजिस्टर देखे। अभिलेख पूरे मिलने व थाने में सफाई व्यवस्था सही मिलने पर उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह को शाबाशी दी। नगर पंचायत के निरीक्षण पर भी उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने ईओ संदीप कुमार से स्वच्छता के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी जानकारी ली।