{"_id":"5a5505bc4f1c1bd3178b5da7","slug":"101515521468-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंजलि करेगा योग शिक्षक तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंजलि करेगा योग शिक्षक तैयार
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक में योग कक्षा चला कर दो दो सहयोग शिक्षक तैयार करने का निर्णय लिया गया। लोगों को योग के बारे में अधिक जानकारी देने और नियमित योग क्रियाएं करने पर जोर दिया गया।
मंगलवार को पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्याय की बैठक गुरुद्वारा रोड पर पतंजलि के राज्य प्रभारी विपिन बिहारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री ने नई योग कक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों को योग कक्षा चला कर दो-दो योग के सह शिक्षक तैयार करने के निर्देश दिए। विपिन बिहारी ने आयुर्वेद और स्वदेशी का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने जगह जगह योग शिविर लगाने पर भी जोर दिया। ताकि लोगों को योग के बारे में ज्यादा जागरूक किया जा सके। वक्ताओं ने बाबा रामदेव की ओर से किए जा रहे कार्यों का प्रचार भी करने पर जोर दिया गया। बैठक में राम सिंह आर्य, गजराज सिंह, भारत सिंह, तूफान सिंह, मुनीश त्यागी, डॉ. पीतांबर सिंह, प्रकाश चंद, रेखा शर्मा, नवीन कुमार, सुरेश सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन बाबूराम पाल ने किया।