{"_id":"5a1dae9d4f1c1b68678bea30","slug":"101511894685-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से दौड़ रही ईरिक्शाओं पर चला प्रशासन का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से दौड़ रही ईरिक्शाओं पर चला प्रशासन का चाबुक
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रशासन का शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रही ई-रिक्शा पर चाबुक चल गया है। एआरटीओ व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 23 ई-रिक्शा को पकड़ा है। इनमें 19 ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के निकली। चार ईरिक्शा का रजिस्ट्रेशन था तो उनके पास कोई कागज नहीं था। 19 ई-रिक्शा को सीज करके चार ई-रिक्शा का चालान कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा मालिकों में खलबली मची हुई है।
जिले में कई हजार ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रही हैं। इन ई-रिक्शा की वजह से बिजनौर शहर में आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। हादसों को भी ये दावत दे रही हैं। पिछले दिनों एसपी प्रभाकर चौधरी ने शास्त्री चौक पर जाम लगा रही ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई कराई थी। इसके बाद फिर से ई-रिक्शा शहर में दौड़ने लगीं। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे व यातायात प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने ई-रिक्शा के खिलाफ बिजनौर शहर में अभियान चलाया। 24 ई-रिक्शा को पकड़कर ये थाने ले गए। इनमें 19 रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के पाई गईं। चार ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन था तो उनके कागज नहीं मिले। 19 ई-रिक्शा को सीज करके चार ई-रिक्शा का चालान कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में खलबली मची रही। एआरटीओ रमेश चौबे के मुताबिक जिले में अवैध रूप से दौड़ रहीं ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।