{"_id":"5a1b07c34f1c1b193e8b5084","slug":"101511720899-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 विद्यार्थियों ने दी भौतिकी विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 विद्यार्थियों ने दी भौतिकी विज्ञान की परीक्षा
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । वर्धमान कॉलेज में भौतिकी विज्ञान विभाग में नेशनल स्टैंडर्ड एग्जाम इन फिजिक्स का आयोजन किया गया।
देश के 1300 से अधिक शहरों व वर्धमान कॉलेज में यह परीक्षा आयोजित हुई। वर्धमान कॉलेज के केंद्र प्रभारी डॉ. ललित चौहान ने बताया कि जिले के डीडीपीएस, आरजेपी इंटर कॉलेज, एमडीकेवी नजीबाबाद, ग्रीनफील्ड इंटर कॉलेज किरतपुर, सेंट मेरी गजरौला, प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर के 72 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर टीएन सूर्य ने बताया कि कॉलेज में बने केंद्र पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दस विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा और राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाने वाले पांच विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भाग लेने का मौका मिलेगा। परीक्षा के आयोजन में डॉ. पीयूष कुमार पटेल, डॉ. वैशाली पूनिया, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. प्रतिभा सिंह आदि का सहयोग रहा।