{"_id":"5a186a8a4f1c1b156b8b814f","slug":"101511549578-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी गुलजार जहां का नाम व चुनाव चिंह मतपत्र में था अंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी गुलजार जहां का नाम व चुनाव चिंह मतपत्र में था अंकित
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है नगीना में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी गुलजार जहां चुनाव निशान टेबल फैन बैलेट पेपर में मौजूद था। सोशल मीडिया पर निशान गायब होने की बात जांच के दौरान गलत पाई गई है।
उप निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन मदन सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया पर यह बात प्रचारित हो रही थी कि नगीना के निर्दलीय प्रत्याशी गुलजार जहां का बैलेट पेपर से चुनाव चिह्न टेबल फैन गायब है। मामले की जांच कराई गई तो पाया गया कि प्रारूप 13 के अनुसार निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 14 है। इसी के अनुरूप मतपत्र दो कॉलम का तैयार किया गया। इसके प्रथम कॉलम में आठ उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिह्न व दूसरे कॉलम में छह उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न व नाम मतपत्र में अंकित किए गए। मतपत्र के प्रथम कॉलम के आठवें स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी गुलजार जहां का नाम व चुनाव चिह्न टेबल फैन अंकित है। इससे साफ है कि मतपत्र त्रुटि रहित है।