{"_id":"5a1869794f1c1b3c3d8b9984","slug":"101511549305-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन मतगणना प्रबंधन में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन मतगणना प्रबंधन में जुटा
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना प्रबंधन में जुटा प्रशासन
बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना में प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। प्रशासन मतगणना में कहीं कोई चूक छोड़ना नहीं चाहता है। इस बारे में आरओ और एआरओ की प्रशिक्षण बैठक 25 नवंबर को विकास भवन में बुलाई गई है। मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 26 नवंबर को होगा।
निकाय चुनाव का शांति पूर्वक मतदान होने के बाद प्रशासन अब मतगणना को पूरी निष्पक्षता से कराने के लिए प्रबंधन करने में लगा है। डीडीओ संतोष कुमार के अनुसार मतगणना में लगे 1705 कर्मचारियों को दो शिफ्टों में 26 नवंबर को विवेक कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आरओ तथा एआरओ का प्रशिक्षण 25 नवंबर को शाम चार बजे विकास भवन में है। डीएम प्रशिक्षण में मौजूद रहेंगे। प्रत्याशियों के प्रवेश परिचय पत्र बनने शुरू हो गए हैं। शनिवार 25 नवंबर से मतदान केंद्रों की बैरिकेडिंग का काम शुरू होगा। मतगणना टेबिलवार संबंधित आरओ की निगरानी में होगी। मतगणना कक्ष में प्रत्याशी स्वयं या उनका एजेंट में से एक ही मौजूद रह सकेगा। डीएम ने अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी हैं।