फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीडीओ ने अपने सामने कराया बच्चों का वजन

सीडीओ ने अपने सामने कराया बच्चों का वजन

Sat, 28 Oct 2017 01:00 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने अपने सामने कराया बच्चों का वजन
बिजनौर। पांच विकास खंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस अभियान चलाकर बच्चों का वजन किया गया। अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। वजन दिवस से छूटे बच्चों का वजन अब 30 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्दौर, नहटौर, स्योहारा, धामपुर, अफजलगढ़, नजीबाबाद व शहर परियोजना में वजन दिवस अभियान चलाया गया। वजन दिवस का शुभारंभ सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने कांशीराम कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन कर किया। वहां दो बच्चे अतिकुपोषित मिले। उनको लाल श्रेणी में दर्ज किया गया है। सीडीओ ने अपने गोद लिए गांवों मोहड़ा व सरकथल सानी में भी अपनी आंखों के सामने बच्चों का वजन कराया। मोहड़ा में तीन व सरकथल सानी में दो बच्चे अतिकुपोषित मिले। सीडीओ ने बच्चों के स्वास्थ्य पर पूरी निगरानी रखने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि बच्चों से कुपोषण को दूर करने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी। उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed