{"_id":"59ce9c444f1c1b9f538b4f8f","slug":"101506712644-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से व्यक्ति की मौत, बालिका जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से व्यक्ति की मौत, बालिका जख्मी
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली। गांव भगौता में 40 वर्षीय व्यक्ति की बंदरों के हमला करने से मौत हो गई। जबकि एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
गांव भगौता निवासी नुसरत अली ने बताया कि उसका 40 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन बृहस्पतिवार की शाम को गांव के पास एक बकैन के पेड़ से बकरी के खाने के लिए पत्ते तोड़ने गया था। जब इस्लामुद्दीन पेड़ पर चढ़ा हुआ पत्ते तोड़ रहा था तो इस दौरान पेड़ के बैठे बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे इस्लामुद्दीन पेड़ से करीब 20 फिट नीचे जमीन पर आकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल इसलामुद्दीन को उपचार को धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बज उसे गंभीर हालत में डाक्टरों के परामर्श से मेरठ ले जाया जा रहा था तो इस्लामुद्दीन की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक है। बंदरों ने के हमला करने से गांव के पुखराज की पुत्री अल्पना भी गंभीर रूप से जख्मी है। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव को बंदरो को पकड़वाकर वनों में छुड़वाने की मांग की है।