फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गुलदार के हमले से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

गुलदार के हमले से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 18 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
गुलदार के हमले से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी, ग्रामीणों में दहशत
गुलदार के हमले से तीन ग्रामीण जख्मी
विज्ञापन

शेरकोट। ग्राम कोपा में अलग-अलग स्थानों पर घेर में सो रहे तीन ग्रामीणों पर शनिवार रात गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि वह घर के निकट घेर में सो रहा था। रात करीब दो बजे उसने अपनी चारपाई के पास किसी जानवर की आहट सुनी। जैसे ही उसने टार्च जलाकर देखा तो गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग निकाला। इसके बाद उनका पुत्र पवन घेर में जाकर सो गया। सुबह करीब चार बजे गुलदार ने फिर से पशुशाला में धावा बोला और पवन को जख्मी कर दिया। पवन के शोर मचाने पर गुलदार से वहां से भाग गया और रंजीत की पशुशाला में बंधे एक भैंसे पर हमला कर दिया। बचाव में आए रंजीत पर भी उसने झपट्टा मार दिया। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वा कर वनों में छुड़वाने की मांग की है। गांव चाकरपुर, पोटा, जगुपुरा, सलावा, अलादीनपुर के ग्रामीणों ने भी जंगल मेेें गुलदार के दिखने की जानकारी दी है। उधर, रेंजर प्रताप सिंह सैनी का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में टीम भेजकर गुलदार को पकड़वाने के प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed