फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एएनएम ने किया प्रदर्शन

अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एएनएम ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एएनएम ने किया प्रदर्शन
एएनएम ने लिपिक पर लगाया वसूली का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र की एएनएम ने पीएचसी पर तैनात एक लिपिक पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। एएनएम ने सीएमओ को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में लिपिक को नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
आरोप है कि नजीबाबाद सीएचसी पर तैनात लिपिक समय-समय पर किसी न किसी ऑडिट के नाम पर उनसे अवैध वसूली करता है। वह महिला कर्मचारियों के विषय में अशोभनीय टिप्पणी भी करता है। जनवरी 2017 में भी लिपिक ने प्रत्येक एएनएम से दो-दो हजार रुपये की वसूली की थी। अब फिर से लिपिक कैग टीम के ऑडिट के नाम पर उनसे पैसों की डिमांड कर रहा है। ऐसा कर लिपिक उनका आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। एएनएम का आरोप है कि लिपिक पीएचसी पर करीब 12 वर्षों से तैनात है।
विज्ञापन

एएनएम ने सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल को दिए ज्ञापन में बताया कि लिपिक की शिकायत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से भी की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एएनएम ने सीएमओ से सात दिन के अंदर लिपिक को नजीबाबाद से हटाकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने में वर्षा रानी, शशिबाला, सर्वेश गौतम, पुष्पा वर्मा, सुनीता, शिवानी, सुधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed